Amaltas: NCH मानकों के साथ आगे बढ़ रहा अमलतास होम्योपैथी संस्थान, तय समय में हुई बीएचएमएस परीक्षा

by Real Voice News

देवास। आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और समयबद्ध परीक्षा व्यवस्था के चलते (Amaltas) अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी विद्यार्थियों के बीच भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। संस्थान ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार बीएचएमएस प्रथम प्रोफेशनल की वार्षिक परीक्षा निर्धारित समय में संपन्न कर एक नई मिसाल पेश की है।

स्मार्ट क्लासेस और प्रायोगिक शिक्षण पर विशेष जोर
संस्थान में विद्यार्थियों को CBDC करिकुलम एवं MES-2024 मानकों के अनुरूप शिक्षा दी जा रही है। स्मार्ट क्लासेस, ऑडियो-विजुअल टीचिंग, क्लीनिकल ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल आधारित शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से छात्रों को आधुनिक और व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है।

पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी फोकस
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों से छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है।

तय समय में पूरा होगा बीएचएमएस कोर्स
संस्थान के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदोरिया ने बताया कि विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीएचएमएस का पूरा साढ़े पांच वर्ष का पाठ्यक्रम निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है।

अनुभवी फैकल्टी से मिल रहा बेहतर मार्गदर्शन
संस्थान के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. सुनील चंदेल और डॉ. तनुजा बोर्डिया जैसे अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी NCH के सभी दिशा-निर्देशों और नवीन शैक्षणिक मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा।

You may also like