आंध्र की ओर तूफान! 🌪️ 140 KM/H की रफ्तार! तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

by Real Voice News

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने मौसम विभाग की चिंता बढ़ा दी है। तूफान के अगले दो दिनों में और ताकतवर होने का अनुमान है और 28 अक्टूबर की सुबह इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के बापटला और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार करने की संभावना है। उस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है। कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने समुद्र में मौजूद मछली पकड़ने वाली नावों को वापस लौटने और संवेदनशील इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अब अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। तूफान की दिशा और ताकत पर मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और IMD तथा स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें।

You may also like