अब एक बार फिर देवास के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 11 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वच्छता पुरस्कार समारोह में देवास को सम्मानित किया जाना है। हालांकि, इस बार किस श्रेणी में पुरस्कार मिला है, इसकी आधिकारिक रैंकिंग समारोह में घोषित की जाएगी।
स्वच्छता के लिए किए गए प्रयास आए काम
देवास में घर-घर से कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जैसे प्रयास किए गए हैं। इन प्रयासों में सफाई मित्रों और शहरवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
देवासवासियों के लिए गर्व का पल
देवास की यह उपलब्धि केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि पूरे शहर के नागरिकों की मेहनत का परिणाम है। स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी भी जरूरी है।
अब देखना होगा कि स्वच्छता के क्षेत्र में देवास आने वाले समय में अपनी इस पहचान को किस तरह और मजबूत करता है।
15