Real voice news गॉले में टीम इंडिया का ऐसा तूफान आया कि श्रीलंका की पूरी टीम बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और भारत ने शानदार अंदाज में 165 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद ने मचाई तबाही
भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा। देवदत्त पडिक्कल की शानदार 167 रनों की पारी ने भारतीय पारी को मजबूती दी, जबकि केएल राहुल ने भी 82 रन की अहम पारी खेली। भारत ने पहली पारी में 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर श्रीलंका को साफ संदेश दे दिया कि यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला। लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू हुआ।
सुथार की फिरकी में फंसा श्रीलंका!
जब गेंदबाजी की बारी आई तो मानव सुथार ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनकी घूमती गेंदों के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज लगातार परेशान नजर आए। दूसरी पारी में 6 विकेट समेत सुथार ने पूरे मैच में 10 विकेट झटककर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम महज 206 रन पर ढेर हो गई।
भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 66 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर श्रीलंका पर दबाव और बढ़ा दिया। पंत के आक्रामक अंदाज ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया और भारत ने श्रीलंका के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
टीम इंडिया ने दे दिया बड़ा मैसेज
इस जीत में सबसे खास बात यह रही कि भारत ने सिर्फ एक विभाग के दम पर नहीं, बल्कि बल्ले और गेंद दोनों से श्रीलंका को चारों खाने चित किया। बल्लेबाजों ने रन बरसाए तो गेंदबाजों ने विकेटों की झड़ी लगा दी। कप्तान शुभमन गिल की टीम ने इस जीत के साथ साफ कर दिया है कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नई पीढ़ी भी बड़े मुकाबलों का दबाव झेलने के लिए तैयार है। अब नजरें दूसरे टेस्ट पर हैं। सवाल सिर्फ इतना है—क्या टीम इंडिया कोलंबो में भी श्रीलंका को मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करेगी, या मेजबान टीम वापसी का रास्ता
