1
मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को शाम 7 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा। 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत 10 विकेट से मात दी थी तो भारत ने 2024 के विश्वकप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर बदला लिया था।
दोनों टीमें शानदार लय में हैं और फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच नॉकआउट मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं, ऐसे में यह मुकाबला भी हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है।
भारत की मजबूती
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित नजर आई है। सलामी बल्लेबाज़ों ने परफार्म नहीं किया तो मिडिल आर्डर ने अपने प्रदर्शन से टीम को मैच जिताए।
मिडिल ऑर्डर की आक्रामकता: जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाने की क्षमता दिखाई है।
गेंदबाज़ी आक्रमण: तेज गेंदबाज़ नई गेंद से विकेट निकालने में सफल रहे हैं, वहीं डेथ ओवरों में नियंत्रण भी बेहतर रहा है।
स्पिन विकल्प: मध्य ओवरों में रन गति पर लगाम लगाने की क्षमता भारत की बड़ी ताकत है। भारत की कमजोर कड़ी के रूप में वरुण का लय में नहीं आना रहा है। बॉलिंग भारत के लिए समस्या बन रही है।

इंग्लैंड की मजबूती-
इंग्लैंड की टीम अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है।
तेज शुरुआत: उनके बल्लेबाज़ पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
गहराई वाला बल्लेबाज़ी क्रम: निचले क्रम तक बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं।
अनुभवी ऑलराउंडर: गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की काबिलियत।
इंग्लैंड की कमजोरी-
आक्रामक खेलने की कोशिश में जल्दी विकेट गंवाने का खतरा।
स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ कभी-कभी संघर्ष देखा गया है, खासकर उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में।
भारत को जीत के लिए किन बातों पर ध्यान देना होगा?
पावरप्ले में संतुलित शुरुआत – बिना ज्यादा जोखिम लिए 50-55 रन और कम से कम विकेट नुकसान।
मध्य ओवरों में स्पिन का प्रभावी उपयोग – इंग्लैंड की रन गति रोकना अहम होगा।
डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाज़ी – आखिरी 4 ओवर मैच की दिशा तय कर सकते हैं।
फील्डिंग में चूक नहीं- नॉकआउट मुकाबले में हर रन की कीमत होती है। भारतीय टीम की फील्डिंग अभी तक औसत दर्जे की रही है। आसान से कैच छोड़े जा रहे हैं तो जहां एक रन भी नहीं होने चाहिए, वहां बाउंड्री मिल रही है। शिवम दुबे की बॉलिंग ऐसी नहीं है कि उन पर बड़े मैच में भरोसा किया जा सके। वे वाइड और नो बॉल भी दे रहे हैं। बड़े मैच में मानसिक मजबूती निर्णायक साबित होती है।

वानखेड़े की पिच क्या कहती है?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का विकल्प चुन सकती है, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है।
दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। भारत संतुलित संयोजन के साथ उतर रहा है, जबकि इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति मुकाबले को तेज़ रफ्तार दे सकती है। जो टीम दबाव के क्षणों को बेहतर संभालेगी और छोटी गलतियों से बचेगी, वही फाइनल का टिकट हासिल करेगी।
